एमबीएम राजकीय कन्या महाविद्यालय में रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 21 जून तक कर सकेंगे आवेदन
एमबीएम राजकीय कन्या महाविद्यालय में रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 21 जून तक कर सकेंगे आवेदन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
सुजानगढ़ : मास्टर भंवरलाल मेघवाल राजकीय कन्या महाविद्यालय में स्नातक (कला) सेमेस्टर प्रथम की श्रेणीवार रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राचार्य प्रेम बाफना ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (कला) सेमेस्टर प्रथम में कुछ श्रेणियों की सीटें रिक्त रह गई हैं। इनमें मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग इन श्रेणियों के इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी ई-मित्र के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन शीघ्रता से भर सकते हैं। प्रवेश नोडल अधिकारी ज्योति ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि 15 जून से 21 जून 2026 तक है तथा आवेदन पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि 22 जून 2026 है।
रिक्त स्थानों की प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 23 जून 2026 होगा तथा दस्तावेज सत्यापन व ई-मित्र पर शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि29 जून 2026 है। नव प्रवेशित विद्यार्थियों की अंतिम सूची का प्रकाशन 30 जून 2026 को होगा। नोडल अधिकारी ने बताया कि प्रवेश सूची के प्रकाशन के बाद प्रवेशित विद्यार्थियों को 1 जुलाई 2026 को उनके वर्ग और विषयों का आवंटन कर दिया जाएगा। कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2217665


