[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी उपखंड के डीएसपी का जयपुर ट्रांसफर:बबाई में ब्राह्मण समाज ने सम्मान किया, कार्यकाल की सराहना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी उपखंड के डीएसपी का जयपुर ट्रांसफर:बबाई में ब्राह्मण समाज ने सम्मान किया, कार्यकाल की सराहना

खेतड़ी उपखंड के डीएसपी का जयपुर ट्रांसफर:बबाई में ब्राह्मण समाज ने सम्मान किया, कार्यकाल की सराहना

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जुल्फिकार अली का जयपुर तबादला होने पर बबाई कस्बे में उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह बबाई ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पवन तिवाड़ी मौजूद रहे।

समारोह में उपस्थित लोगों ने डीएसपी अली का स्वागत किया। पूर्व विधायक हजारी लाल गुर्जर, सेवानिवृत्त गिरदावर जगदीश प्रसाद तिवाड़ी, बबाई सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र तुंदवाल और डॉ. प्रदीप सुरोलिया ने डीएसपी अली के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने बताया कि डीएसपी साहब के कार्यकाल में उपखंड क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगा है। खेतड़ी क्षेत्र से आने वाले फरियादियों के प्रति उनका रुख हमेशा सकारात्मक रहा और उन्होंने हर संभव मदद की।

अपने संबोधन में डीएसपी जुल्फिकार अली ने सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेतड़ी उपखंड की जनता ने उन्हें बहुत प्यार और सम्मान दिया है, जिसके लिए वे जीवन भर आभारी रहेंगे।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व विधायक हजारी लाल गुर्जर, सेवानिवृत्त गिरदावर जगदीश प्रसाद तिवाड़ी, डॉ. प्रदीप सुरोलिया, बबाई सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र तुंदवाल, सेवानिवृत्त कोषाधिकारी राजकुमार, हरिराम तिवाड़ी, समाजसेवी महेंद्र तिवाड़ी, ब्राह्मण समाज बबाई अध्यक्ष पवन तिवाड़ी, संजय मिश्रा, विशाल मिश्रा, शंभु दयाल शर्मा, बाबूलाल लाटा, अश्विनी स्वामी, प्यारेलाल, इस्लामुद्दीन, आशीष तिवाड़ी, विजेंदर तिवाड़ी, अरुण मिश्रा, नरेश पंसारी, सचिन तिवाड़ी, मोहसिन कुरैशी, पंच मनोज सैन, रमाकांत तिवाड़ी, राजकुमार मीणा, प्रकाश सैन, मनोज तिवाड़ी, बाबूलाल लाटा सहित बबाई कस्बे के अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles