कोटबांध आश्रम में उमड़े परिक्रमार्थी: तपती दोपहर में विश्राम और भोजन-प्रसादी की उत्तम व्यवस्था
अधिक मास में उमड़ रहे श्रद्धालुओं की योगीश्वर महादेव सिद्धपीठ सेवा संस्थान ने संभाली कमान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : क्षेत्र की ग्राम पंचायत नांगल के कोट गांव स्थित योगीश्वर महादेव सिद्धपीठ सेवा संस्थान, कोटबांध द्वारा अधिक मास के पावन अवसर पर परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोजन एवं आवास की विशेष व्यवस्था की गई है। संस्थान की ओर से परिक्रमार्थियों के ठहरने, विश्राम करने तथा भोजन-प्रसादी के लिए सभी आवश्यक प्रबंध चाक-चौबंद किए गए हैं।
आश्रम के पीठाधीश्वर योगश्रीनाथ महाराज ने बताया कि अधिक मास (मलमास) के चलते इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा के लिए क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। बाहरी क्षेत्रों और दूर-दराज से आने वाले इन श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए आश्रम परिसर में यह विशेष व्यवस्था शुरू की गई है। श्रद्धालुओं के लिए सुबह-शाम भोजन प्रसादी के साथ-साथ तपती दोपहर में आराम करने और रात्रि विश्राम के लिए भी समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं।
इस धार्मिक आयोजन को सुचारू रूप से चलाने के लिए संस्थान के सदस्य और स्वयंसेवक चौबीसों घंटे निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। भोजन तैयार करने से लेकर श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था को स्वयंसेवक पूरी निष्ठा से संभाल रहे हैं, जिससे यहाँ आने वाले किसी भी परिक्रमार्थी को परेशानी का सामना न करना पड़े। संस्थान द्वारा किए जा रहे इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों और बाहर से आए श्रद्धालुओं द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2208794


