[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

AICC सचिव चिरंजीव राव पिलानी पहुंचे:निकाय-पंचायत चुनाव पर कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए, एकजुटता का आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

AICC सचिव चिरंजीव राव पिलानी पहुंचे:निकाय-पंचायत चुनाव पर कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए, एकजुटता का आह्वान

AICC सचिव चिरंजीव राव पिलानी पहुंचे:निकाय-पंचायत चुनाव पर कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए, एकजुटता का आह्वान

पिलानी : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और राजस्थान के प्रभारी चिरंजीव राव एक दिवसीय दौरे पर पिलानी पहुंचे। उन्होंने यहां चिड़ावा और पिलानी कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में भाग लिया।

राव ने अपने संबोधन में कहा- राहुल गांधी देश में एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो आमजन की आवाज हर मंच पर उठाते हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी की आवाज जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। राव ने यह भी कहा कि जो नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए हैं, वे अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्षा रीटा चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आम आदमी की समस्याओं को समझने और उन्हें हर मंच पर उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जन-विरोधी नीतियों का विरोध करने पर भी जोर दिया।

भाजपा संविधान का गला घोंट रही- विधायक

बैठक को पीसीसी सचिव प्रद्युमन सिंह, कांग्रेस जिला सह प्रभारी रियाजत खान, एससी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. हरिसिंह सांखला और चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार सैनी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पिलानी नगर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर कांग्रेस नेता रोहिताश्व रणवा, हीरालाल नायक, पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, शेर सिंह नेहरा, पिलानी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कजला, नागरमल रावत, शीशराम धत्तरवाल, विजय श्योपुरा, अनिल कटेवा, विनोद डांगी, विजय मील, रामू सिंह मोरवा, रमेश गुर्जर, संदीप झेरली, प्रकाश गुर्जर, दुर्गा प्रसाद, प्रदीप झाझड़िया, रणधीर सिंह, प्रेम प्रकाश मोयल, विनोद कटकी, राजकुमार मेघवाल, लतीफ खान, सूर्यकांत शर्मा चिड़ावा, रामनिवास जांगिड़, सत्यनारायण धौलपुरिया, दलीप सिंह, वीरेंद्र पूनिया, विनोद पूनिया, रणवीर पूनिया, शीशराम ओला, प्रेम और महावीर खरींटा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles