[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीधर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह, 10 विद्यार्थियों को स्वर्ण और 8 को रजत पदक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

श्रीधर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह, 10 विद्यार्थियों को स्वर्ण और 8 को रजत पदक

श्रीधर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह, 10 विद्यार्थियों को स्वर्ण और 8 को रजत पदक

पिलानी : श्रीधर विश्वविद्यालय, पिलानी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का भव्य दीक्षांत समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ विश्वविद्यालय के चांसलर शुभम यादव ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजीव कुमार गुप्ता, कार्यकारी निदेशक, राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान रहे।

समारोह की शुरुआत अकादमिक शोभायात्रा, दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगीत के साथ हुई। डीन रिसर्च डॉ. मोडिनी द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। कुलपति ने विश्वविद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों और विकास कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वर्ष 2025 बैच की यूनिवर्सिटी टॉपर पूजा भट्ट को विशेष सम्मान दिया गया। समारोह में 10 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 8 विद्यार्थियों को रजत पदक प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का महत्व तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार, अनुसंधान और तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक दीपक शर्मा द्वारा वर्ष 2025 तक के सभी विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेख डिजिलॉकर पर अपडेट कर दिए गए हैं, जिससे विद्यार्थी अपने प्रमाण पत्र और दस्तावेज डिजिटल माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।

समारोह के अंत में कुलाधिपति ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परीक्षा नियंत्रक दीपक शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान रजिस्ट्रार ज्योतिका मैदान, प्राध्यापकगण, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles