[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 किलो अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाजार कीमत ₹10 लाख


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 किलो अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाजार कीमत ₹10 लाख

उदयपुरवाटी में मादक पदार्थ तस्करों पर पुलिस का वज्रपात; DST की मदद से 20 किलो गांजा जब्त

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : विधानसभा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उदयपुरवाटी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए करीब 10 लाख रुपए बाजार कीमत का 20 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई उदयपुरवाटी थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में अंजाम दी गई। पुलिस और डीएसटी की संयुक्त सूझबूझ से तस्करों के इस नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।

ये आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके से दो आरोपियों को दबोचा है, जिनकी पहचान राजेश और अनिल भांवरिया के रूप में हुई है। विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों आरोपी पूर्व प्रधान भावरिया के परिवार से बताया जा रही है। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध गांजा जब्त कर दोनों को हिरासत में ले लिया है। थानाधिकारी रामपाल मीणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है कि यह अवैध गांजा कहां से लाया जा रहा था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। इस तस्करी के पीछे जुड़े अन्य चेहरों को बेनकाब करने के लिए पुलिस टीम लगातार पूछताछ और जांच में जुटी है।

Related Articles