नेतड़वास में 200 मीटर सीसी रोड का निर्माण रुका:30 फीट चौड़ाई के मानक पर अतिक्रमण बना बाधा, ग्रामीण बोले- गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता
नेतड़वास में 200 मीटर सीसी रोड का निर्माण रुका:30 फीट चौड़ाई के मानक पर अतिक्रमण बना बाधा, ग्रामीण बोले- गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता
धोद : धोद के नेतड़वास गांव में बिंजासी से कासली तक बन रही सड़क परियोजना के तहत करीब 200 मीटर सीसी सड़क का निर्माण कार्य रुक गया है। शनिवार को ग्रामीणों ने इस अधूरे निर्माण के विरोध में प्रदर्शन किया और इसे जल्द पूरा करने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का अधिकांश हिस्सा बन चुका है, लेकिन गांव के मुख्य चौक पर काम रुकने से आवाजाही में बाधा आ रही है। ग्रामीण अरविंद ढाका ने बताया कि ठेकेदार ने प्रशासक का एक पत्र दिखाया, जिसमें कार्य रोकने के निर्देश थे। ग्रामीणों ने इसे कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता बताते हुए तुरंत समाधान की मांग की।
30 फीट चौड़ाई का प्रस्ताव पारित
नेतड़वास के प्रशासक देवेंद्र ढाका ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत ने सीसी सड़क निर्माण के लिए 30 फीट चौड़ाई का प्रस्ताव पारित किया था। अब तक बनी सड़क इसी मानक के अनुरूप है। हालांकि, जिस 200 मीटर हिस्से में काम रुका है, वहां सड़क की चौड़ाई केवल 24 से 27 फीट ही मिल पा रही है।
ढाका ने बताया कि इस हिस्से में 9 स्थानों पर अतिक्रमण हैं, जिसके कारण निर्धारित चौड़ाई नहीं मिल पा रही है। इसी वजह से पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर निर्माण कार्य को अस्थायी रूप से रोक दिया है। पंचायत ने धोद एसडीएम को पत्र लिखकर आबादी क्षेत्र में प्रस्तावित सड़क का सीमाज्ञान और अतिक्रमण चिन्हांकन के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ताकि बाधाओं को हटाया जा सके।
तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने पर जल्द निर्माण होगा
पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता (AEN) अनिल जांगिड़ ने इस संबंध में आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि ग्रेवल सड़क का लेवल निकाला जा रहा है और आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अधूरी पड़ी सीसी सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर पूरा कर लिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2208734


