[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई में गोशाला की दीवार तोड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश:थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बबाई में गोशाला की दीवार तोड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश:थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी

बबाई में गोशाला की दीवार तोड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश:थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के बबाई गांव में गोशाला की जमीन पर अतिक्रमण मामले में शनिवार को विरोध प्रदर्शन हुआ। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ भू-माफियाओं ने गोशाला की दीवार तोड़कर वहां से रास्ता निकाल लिया। इसके बाद रातोंरात गोशाला की ओर नई दीवार खड़ी कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में गौ रक्षक और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

कार्रवाई की मांग

गौ रक्षक दल के अध्यक्ष गगन खटाना के नेतृत्व में ग्रामीणों और गौ सेवकों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि गोशाला की ओर बनाई गई नई दीवार हटाई जाए, भूमि पूर्व स्थिति में बहाल की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। सूचना मिलते ही थानाधिकारी राजपाल सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। थानाधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क जाम कर बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Related Articles