करण कुमावत पर हुए हमले का आक्रोश, मशाल जुलूस निकाला:कहा- सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे धरना जारी रहेगा, पुलिस पर भरोसा ही नहीं रहा
करण कुमावत पर हुए हमले का आक्रोश, मशाल जुलूस निकाला:कहा- सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे धरना जारी रहेगा, पुलिस पर भरोसा ही नहीं रहा
सीकर : सीकर के खाटूश्यामजी में 26 मई को युवक करण कुमावत पर हुए हमले के मामले में आज पांचवें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। आज शाम को धरने पर बैठे लोगों ने मशाल जुलूस निकाला, जो कलेक्ट्रेट के बाहर धरना स्थल से रवाना होकर कल्याण सर्किल, तापड़िया बगीची होते हुए वापस धरना स्थल पहुंचा। मशाल जुलूस के दौरान लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोश
मशाल जुलूस में शामिल शिवभगवान ने बताया कि 26 मई को युवक करण कुमावत पर जानलेवा हमला हुआ था। इस घटना के बाद हमने एसपी को ज्ञापन दिया और 1 जून को खाटूश्यामजी में 3 घंटे तक सांकेतिक धरना भी दिया। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के चलते 5 दिन पहले सीकर कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर धरना शुरू किया गया।
पुलिस अभी तक मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आज हमारे प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम से भी मुलाकात की, जिस पर उन्होंने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
मुख्य आरोपी की मदद करने वाला गिरफ्तार
हालांकि, आज खाटूश्यामजी थाना पुलिस ने युवक करण कुमावत से मारपीट के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी राकेश जांगिड़ की मदद करने वाले आरोपी सुभाष बिदावत को गिरफ्तार किया है।
वारदात के बाद आरोपी सुभाष, मुख्य आरोपी राकेश जांगिड़ को अपनी बाइक से गोविंदगढ़ तक छोड़कर आया था और अपने मोबाइल से उसके परिचितों से बात करवाई थी। इसके अलावा उसने अपने PhonePe पर पैसे मंगवाकर राकेश को दिए और व्हाट्सएप पर पुलिस की कार्रवाई की पल-पल की जानकारी भी उसे दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2207743


