8 बकरियों की चोरी पर ग्रामीणों में रोष:एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए
8 बकरियों की चोरी पर ग्रामीणों में रोष:एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के रोरू बड़ी गांव में 4 जून को हुई 8 बकरियों की चोरी के मामले में ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
खाना खाकर लौटा तो बकरियां नहीं मिली
ग्रामीण नेमीचंद ढाका के अनुसार, 4 जून को उनकी और किशनाराम की कुल 8 बकरियां जोहड़े में चराने ले जाई गई थीं। दोपहर करीब 12 बजे चरवाहा खाना खाने घर गया और शाम 3 बजे लौटने पर बकरियां गायब मिलीं। काफी तलाश के बाद भी बकरियों का पता नहीं चलने पर 6 जून को लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पकड़ा था, जिन्होंने पूछताछ में बकरियां चोरी करना स्वीकार किया। ग्रामीणों के अनुसार, पुलिस ने उन्हें बाघसरा गांव बुलाकर बताया कि बड़ी संख्या में पशु बरामद हुए हैं और वे अपनी बकरियां पहचान लें। हालांकि, मौके पर उन्हें अपनी बकरियां नहीं मिलीं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पहले बकरियां मिलने की सूचना दी गई थी, लेकिन बाद में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
पुलिस पर ठीक से पूछताछ नहीं करने का आरोप
ग्रामीणों ने बताया कि अगले दिन वे स्वयं आरोपियों के डेरे पर पहुंचे, जहां से आरोपी पलायन कर चुके थे। पीछा करने पर वे शोभासर में मिले। ग्रामीणों का दावा है कि आरोपियों ने बकरियों के रंग, कद-काठी और पहचान संबंधी जानकारी दी, साथ ही चोरी में शामिल चार लोगों के नाम भी बताए और चोरी करना स्वीकार किया। ग्रामीणों का आरोप है कि जब इस व्यक्ति को पुलिस के सामने लाया गया, तो पुलिस ने उससे कोई गंभीर पूछताछ नहीं की और उसे जाने दिया।
ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बकरियां बरामद कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने की भी बात कही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2207744


