चिड़ावा में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी:महिला के चिल्लाने पर एक भीड़ जमा हुई, पुलिस ने हिरासत में लिया
चिड़ावा में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी:महिला के चिल्लाने पर एक भीड़ जमा हुई, पुलिस ने हिरासत में लिया
चिड़ावा : चिड़ावा में उप जिला अस्पताल के सामने पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। व्यक्ति एक दंपति से तंत्र-मंत्र का झांसा देकर लूट की कोशिश कर रहा था। पीड़ित की पत्नी की सूझबूझ के कारण आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। सूचना मिलने पर चिड़ावा थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, उप जिला अस्पताल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति ने एक राहगीर को अपने झांसे में लिया। उसने तंत्र-मंत्र और चमत्कार का लालच देकर पीड़ित को सम्मोहित करने का प्रयास किया और उसकी जेब से लगभग 2000 रुपए की नकदी ठग ली।
ठगी की इस घटना के समय पीड़ित व्यक्ति के साथ उसकी पत्नी भी मौजूद थी। जैसे ही महिला को पता चला उसके पति के साथ तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी की जा रही है, उसने तुरंत शोर मचाना और विरोध करना शुरू कर दिया। महिला के विरोध करने पर अस्पताल के बाहर और आसपास के बाजार से भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। भीड़ ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी।
सूचना मिलते ही चिड़ावा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और साधु के भेष में घूम रहे संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2207744


