[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहरी सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर समाधान:झुंझुनूं कलेक्टर ने किया निरीक्षण, योजनाओं के प्रचार के निर्देश दिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

शहरी सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर समाधान:झुंझुनूं कलेक्टर ने किया निरीक्षण, योजनाओं के प्रचार के निर्देश दिए

शहरी सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर समाधान:झुंझुनूं कलेक्टर ने किया निरीक्षण, योजनाओं के प्रचार के निर्देश दिए

नवलगढ़ : नवलगढ़ नगरपालिका कार्यालय में वार्ड संख्या 1 और 2 के लिए एक शहरी सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में नगरपालिका के अलावा बिजली विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने आमजन की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।

नगरपालिका द्वारा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 नामांतरण प्रकरणों का निस्तारण किया गया। साथ ही, 2 विवाह प्रमाण पत्र और 5 जन्म प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। अन्य विभागों से संबंधित आवेदनों और शिकायतों का भी शिविर स्थल पर ही समाधान सुनिश्चित किया गया।

कलेक्टर ने किया निरीक्षण

शाम 5 बजे झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने शिविर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में प्रदान की जा रही सेवाओं का जायजा लिया और लाभार्थियों को नगरपालिका द्वारा जारी प्रमाण पत्र वितरित किए।

निरीक्षण के दौरान शिविर की सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। जिला कलेक्टर ने नवलगढ़ प्रशासन को निर्देश दिए कि शहरी सेवा शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर नगरपालिका अधिशासी अधिकारी (ईओ) लोकेन्द्र सिंह शेखावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles