[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराधनूं में पशु खेली सूखी, गोवंश के लिए पेयजल संकट; ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

निराधनूं में पशु खेली सूखी, गोवंश के लिए पेयजल संकट; ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

निराधनूं में पशु खेली सूखी, गोवंश के लिए पेयजल संकट; ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

निराधनूं : कस्बे के मध्य स्थित पनघंट कुएं की पशु खेली में पिछले एक माह से पेयजल सप्लाई बंद होने से बेसहारा गोवंश के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने पशु खेली के आगे प्रदर्शन कर जल्द पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार पंचायत प्रशासक जगदीश प्रसाद जोशी को अवगत करवाया गया, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। पानी के अभाव में गोवंश को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि पशु खेली में नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू करवाई जाए, ताकि बेसहारा पशुओं को राहत मिल सके।

इस मौके पर समाजसेवी बजरंग सिंह धाभाई, कामरेड नेता हरिराम महला, ग्राम किसान कमेटी अध्यक्ष करणी राम रेपसवाल, कोषाध्यक्ष नंदलाल सामरिया, सोहनलाल सैनी, नथाराम खिचड़, जगदीश गोस्वामी, मनीराम अजमेरिया, त्रिभुवन सिंह, विनोद गोस्वामी, दिनेश नायक सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles