देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता अख्तर खान ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें राजनीति का महायोद्धा बताया है। उन्होंने कहा कि चूरू के राजेंद्र राठौड़ का जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित है और कोई भी पीड़ित व्यक्ति उनके पास पहुंचता है तो उसे निराश नहीं लौटना पड़ता।
अख्तर खान ने कहा कि राजेंद्र सिंह राठौड़ केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि जनसेवा की मिसाल हैं। जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहना उनकी पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के अवसर पर भी राठौड़ आमजन के बीच रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं और चूरू की जनता को ही अपना परिवार मानते हैं।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना, अधिकारियों से समाधान करवाना और आमजन को राहत दिलाना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है। यही वजह है कि राजस्थान की राजनीति में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। खान ने कहा कि राजेंद्र सिंह राठौड़ सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। 36 कौम को साथ लेकर चलना और हर वर्ग के लोगों के हितों की चिंता करना उनकी सबसे बड़ी विशेषता है।
उन्होंने कहा कि उम्र के इस पड़ाव में भी राठौड़ की सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। विधानसभा में जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने से लेकर क्षेत्र में आमजन से जुड़ने तक उनकी भूमिका सराहनीय है। अख्तर खान ने कहा कि राजेंद्र सिंह राठौड़ का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का उदाहरण है।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us