[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर में शहरी सेवा शिविर शुरू, मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर में शहरी सेवा शिविर शुरू, मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान

बीदासर में शहरी सेवा शिविर शुरू, मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : राजस्थान सरकार के नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार नगरपालिका क्षेत्र में शुक्रवार से “शहरी सेवा शिविर–2026” का शुभारंभ हुआ। शिविर 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।

नगरपालिका कार्यालय बीदासर में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर के दौरान आमजन से जुड़े विभिन्न आवेदनों और समस्याओं की सुनवाई कर मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे लोगों को राहत मिली।

नगरपालिका प्रशासन ने बताया कि शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं आवश्यक सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाना है, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। शिविर की पहल को लेकर स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन का आभार जताते हुए इसे जनहित में उपयोगी कदम बताया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी अमीलाल यादव, अधिशाषी अधिकारी द्वारकाप्रसाद वर्मा, नगरपालिका सहायक अभियंता मुकेश कुमार स्वामी, जलदाय विभाग के रविंद्र पूनिया सहित अनेक अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles