[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराधनूं में बारिश से मिली गर्मी से राहत, किसानों को अब अच्छी बरसात का इंतजार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

निराधनूं में बारिश से मिली गर्मी से राहत, किसानों को अब अच्छी बरसात का इंतजार

निराधनूं में बारिश से मिली गर्मी से राहत, किसानों को अब अच्छी बरसात का इंतजार

निराधनूं : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शनिवार रात क्षेत्र के मौसम में बदलाव देखने को मिला। देर रात तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान में करीब 20 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली।

पूर्व पंच इकबाल खोखर ने बताया कि बारिश के बाद किसान सावणी फसलों की बुवाई की तैयारियों में जुट गए हैं। मानसून से पहले किसान खेतों की सफाई, समतलीकरण और झाड़-झंखाड़ हटाने में लगे हुए हैं। किसानों का कहना है कि अच्छी बारिश होते ही बुवाई का काम शुरू कर दिया जाएगा।

किसानों ने बताया कि क्षेत्र में सामान्यत: 15 जून के बाद सावणी फसलों की बुवाई शुरू हो जाती है। बारिश होने के दो से चार दिन बाद खेतों में काम तेज होने की उम्मीद है। वर्तमान में किसान खेतों में उगी अनावश्यक वनस्पतियों को हटाने में व्यस्त हैं।

क्षेत्र में मुख्य रूप से ग्वार, मोठ, मूंग, बाजरा और तिल की फसलों की बुवाई की जाती है। किसानों का कहना है कि अब उन्हें अच्छी बारिश का इंतजार है, ताकि समय पर बुवाई कर नई फसल की शुरुआत की जा सके। ग्रामीणों के अनुसार प्री-मानसून गतिविधियों से खरीफ सीजन की तैयारियों को गति मिली है।

Related Articles