[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ में घरेलू सीवरेज कनेक्शन को लेकर जागरूकता बैठक, लोगों को बताए लाभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ में घरेलू सीवरेज कनेक्शन को लेकर जागरूकता बैठक, लोगों को बताए लाभ

रतनगढ़ में घरेलू सीवरेज कनेक्शन को लेकर जागरूकता बैठक, लोगों को बताए लाभ

रतनगढ़ : आरयूआईडीपी की ओर से रतनगढ़ शहर में चल रहे सीवरेज परियोजना कार्य को लेकर जनजागरूकता अभियान जारी है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 14 स्थित राणी सती दादी मंदिर परिसर में निवर्तमान पार्षद मनोज कुमार सोनी की अध्यक्षता में सामुदायिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जन सहभागिता इकाई के प्रवीण सिंह राठौड़ ने बताया कि वार्ड में जल्द ही घरेलू सीवरेज कनेक्शन का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके तहत घरों के शौचालय, स्नानघर और रसोई की पाइप लाइन को सीवरेज सिस्टम से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि आरयूआईडीपी की ओर से यह कनेक्शन निशुल्क किया जाएगा।

उन्होंने लोगों से अपील की कि कार्य के दौरान घर का कोई सदस्य मौके पर मौजूद रहकर गुणवत्ता के साथ कार्य करवाएं। एलएंडटी कंपनी के इंजीनियर सोयब कुरैशी ने सीवरेज कनेक्शन के लाभ, उपयोग और तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रसोई और स्नानघर में जाली लगाना आवश्यक है।

बैठक में लोगों की तकनीकी शंकाओं का समाधान किया गया। निवर्तमान पार्षद मनोज कुमार सोनी ने गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की बात कही और वार्ड की एक गली में शेष सीवरेज लाइन जल्द डालने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी घर सीवरेज कनेक्शन से वंचित नहीं रहना चाहिए।

बैठक में गंगाधर, प्रसोत्तम, अजय, कुलदीप, मनीष, विकास सहित वार्ड के लोगों ने भाग लिया। बैठक का संचालन एलएंडटी इंजीनियर खालिद ने किया। अंत में निवर्तमान पार्षद मनोज कुमार सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles