[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में शहरी सेवा शिविर शुरू, पहले दिन 2 पट्टे सहित कई कार्यों का मौके पर निस्तारण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में शहरी सेवा शिविर शुरू, पहले दिन 2 पट्टे सहित कई कार्यों का मौके पर निस्तारण

बिसाऊ में शहरी सेवा शिविर शुरू, पहले दिन 2 पट्टे सहित कई कार्यों का मौके पर निस्तारण

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : राजस्थान सरकार के नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार बिसाऊ नगरपालिका क्षेत्र में शुक्रवार से “शहरी सेवा शिविर–2026” का शुभारंभ हुआ। शिविर 12 जून से 15 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे, जिसमें आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।

नगरपालिका कार्यालय बिसाऊ में आयोजित शिविर में वार्ड संख्या 1, 2 और 3 के नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ दिया गया। शिविर में नगरपालिका प्रशासन के साथ बिजली, जलदाय, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

शिविर के पहले दिन नगरपालिका की ओर से कृषि भूमि नियमन के तहत 2 लोगों को पट्टे जारी किए गए। वहीं 2 विवाह प्रमाण पत्र और 5 जन्म प्रमाण पत्र भी मौके पर जारी किए गए। इसके अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदन और जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण कर लोगों को राहत दी गई।

नगरपालिका प्रशासन ने बताया कि शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और जरूरी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाना है, ताकि लोगों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ें। शिविर में मिली सुविधाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी कदम बताया।

Related Articles