[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संडेज ऑन साइकिल रैली निकाली, स्वस्थ जीवन और ईंधन बचत का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

संडेज ऑन साइकिल रैली निकाली, स्वस्थ जीवन और ईंधन बचत का दिया संदेश

बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग, जागरूकता का दिया संदेश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार रविवार को बीदासर कस्बे में पुलिस विभाग द्वारा “संडेज ऑन साइकिल” रैली का आयोजन किया गया। रैली गांधी चौक से प्रारंभ होकर पुलिस थाना परिसर तक निकाली गई, जिसमें समाजसेवियों, बच्चों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली को संबोधित करते हुए डीएसपी नेमीचंद चौधरी ने कहा कि नियमित रूप से साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही इससे ईंधन की बचत होती है और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में साइकिल का अधिकाधिक उपयोग करें।

इस अवसर पर थानाधिकारी दिलीप सिंह, महावीर बैद, बजरंग मोदी, रामोतार मारोठिया सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रैली के दौरान फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और प्रदूषण कम करने के लिए प्रेरित किया गया।

रैली का शुभारंभ प्रातः गांधी चौक से हुआ, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पुलिस थाना बीदासर पहुंची। इस जन-जागरूकता रैली में युवा, बुजुर्ग, विद्यार्थी एवं सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर फिट रहने, प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने अनुशासन बनाए रखते हुए यातायात नियमों का पालन किया। पुलिस विभाग और प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित करते हैं।

Related Articles