भूरीवास के युवक की सड़क हादसे में मौत:खाटू श्यामजी से लौटते समय कार बिजली के पोल से टकराई
भूरीवास के युवक की सड़क हादसे में मौत:खाटू श्यामजी से लौटते समय कार बिजली के पोल से टकराई
बुहाना : बुहाना क्षेत्र के भूरीवास गांव के 23 वर्षीय युवक अमन सिंह पुत्र अमरपाल की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ स्विफ्ट कार में खाटू श्यामजी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुहाना-सिंघाना रोड पर सिमनी के पास हुआ। सड़क पर अचानक एक गाय आ जाने से कार अनियंत्रित हो गई और बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर के कारण अमन सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
हादसे में कार में सवार अन्य युवकों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। युवक अमन सिंह के निधन की खबर से भूरीवास गांव में गम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2200965


