बदमाशों ने पेट्रोल छिड़क कार में लगा दी आग:मिनटों में गाड़ी जलकर कबाड़ हुई; पुरानी रंजिश में रात को हथियार लेकर आए थे
बदमाशों ने पेट्रोल छिड़क कार में लगा दी आग:मिनटों में गाड़ी जलकर कबाड़ हुई; पुरानी रंजिश में रात को हथियार लेकर आए थे
झुंझुनूं : झुंझुनूं की एक कॉलोनी में शनिवार की रात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे कार मिनटों में जलकर कबाड़ हो गई। वारदात पड़ोस में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।
पीड़ित कार मालिक रविन्द्र यादव ने बताया कि वारदात के पीछे पुरानी रंजिश होने की आशंका है। करीब 4-5 दिन उन्होंने एक झगड़े के मामले में थाना पुलिस को शिकायत सौंपी थी, जिसमें बाद में समझौता हो गया था। लेकिन तब आरोपियों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी और अब उनकी गाड़ी को आग लगा दी गई है।
रविंद्र का कहना है- इस धमकी के ठीक 4-5 दिन बाद ही उनकी गाड़ी को आग लगा दी गई। इससे घटना के बीच उन्हीं आरोपियों के शामिल होने की आशंका है।


घटनाक्रम के अनुसार, वारदात शनिवार की रात करीब 11:15 बजे की है। रविंद्र ने बताया कि वे 30 सालों से बसंत विहार में रह रहे हैं। सीसीटीवी में सामने आया कि रात में दो लड़के उनकी गाड़ी के चक्कर काट रहे थे। दोनों लड़कों के हाथ में कोई हथियार भी था। उन्होंने पहले हथियार से कार के शीशे तोड़े। फिर पेट्रोल या कोई अन्य ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर माचिस से आग लगा दी। इससे कुछ ही मिनटों में गाड़ी पूरी तरह जलकर कबाड़ हो गई।
पड़ोसियों ने फोन कर जगाया
रवींद्र यादव ने बताया- घटना के समय उनका परिवार घर में सो रहा था। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दी। हम बाहर निकले और पानी- मिट्टी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गाड़ी जल चुकी थी। थानाधिकारी श्रवण कुमार का कहना है कि पीड़ित से मिली रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CCTV में दिख रहे युवकों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2200970


