दलेलपुरा में शहीद विजेंद्र सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू:उद्घाटन मैच में नेहरा की ढाणी ने शिव कॉलोनी को हराया
दलेलपुरा में शहीद विजेंद्र सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू:उद्घाटन मैच में नेहरा की ढाणी ने शिव कॉलोनी को हराया
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के दलेलपुरा में शहीद विजेंद्र सिंह की स्मृति में एक क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर थे, दिग्विजय सिंह मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के संयोजक सोनू ताखर ने जानकारी दी कि इसमें कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच शिव कॉलोनी दलेलपुरा और नेहरा की ढाणी के बीच खेला गया, जिसमें नेहरा की ढाणी की टीम विजयी रही।
विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने कहा- ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे खेल आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। विधायक ने सरकार से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने और गांव-गांव में खेल का माहौल बनाकर उच्च स्तरीय व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
उन्होंने युवाओं में मोबाइल की लत के कारण खेलों से पिछड़ने और अपराध की ओर अग्रसर होने पर चिंता व्यक्त की। विधायक ने कहा कि इससे उनके भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर देश के महापुरुषों से प्रेरणा लेने की सलाह दी।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर ग्रामीणों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ताखर, अशोक ताखर, आशीष ताखर, सुनील जाखड़, विकास, भूपेश, संदीप कुमार, नरेश कुमार, संतोष कुमार, अजय कुमार, विद्याधर, राधेश्याम, एएसआई बाबूलाल सहित अनेक ग्रामीण और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2200965


