प्री-मानसून तैयारियों को लेकर नगर परिषद का विशेष अभियान, बड़े नालों-नालियों की सफाई कार्यवाही तेज
प्री-मानसून तैयारियों को लेकर नगर परिषद का विशेष अभियान, बड़े नालों-नालियों की सफाई कार्यवाही तेज
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : मानसून आगमन से पूर्व शहर को जलभराव मुक्त एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देशानुसार नगर परिषद सीकर द्वारा व्यापक प्री-मानसून सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। नगर परिषद वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के नेतृत्व में शहर के प्रमुख नालों, नालियों एवं जल निकासी तंत्र की विशेष सफाई युद्धस्तर पर करवाई जा रही है, ताकि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इसी क्रम में रविवार को सुभाष चौक स्थित गणेशजी मंदिर के पास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत क्रेन की सहायता से नालों पर लगे भारी जालों को उठाकर चैंबरों की गहन सफाई की गई। वर्षों से जमा गाद, प्लास्टिक एवं अन्य ठोस अपशिष्ट को निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से मौके से हटाया गया। सफाई कार्य के दौरान जल निकासी मार्गों को पूरी तरह सुचारु एवं अवरोधमुक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया।

वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि, “नगर परिषद सीकर मानसून से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर रही है। शहर के प्रमुख नालों, नालियों और चैंबरों की नियमित मॉनिटरिंग एवं सफाई करवाई जा रही है, ताकि वर्षा के दौरान जलभराव की स्थिति न बने। हमारा लक्ष्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुगम शहरी वातावरण उपलब्ध कराना है। नागरिकों से भी अपील है कि वे नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न डालें और स्वच्छ सीकर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।”
नगर परिषद द्वारा आगामी दिनों में भी शहर के विभिन्न वार्डों एवं प्रमुख जल निकासी स्थलों पर विशेष सफाई अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा, जिससे मानसून के दौरान शहर की जल निकासी व्यवस्था प्रभावी एवं सुचारु बनी रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2200925


