[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने की जनसुनवाई, समस्याओं का किया समाधान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने की जनसुनवाई, समस्याओं का किया समाधान

रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने की जनसुनवाई, समस्याओं का किया समाधान

रतनगढ़ : विधायक पूसाराम गोदारा ने शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय विधायक आवास पर जनसुनवाई की । विधानसभा क्षेत्र रतनगढ़ के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी जनसमस्याएं लेकर विधायक की जनसुनवाई में पहुंचे ।विधायक ने एक-एक व्यक्ति की समस्या सुनकर जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

इस दौरान नाडीया जीएसएस के ढढेरू भामुवान, जेतासर फीडर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में टूटे पोल को दूरस्त करने, कई गांवों में पेयजल सप्लाई बाधित रहने, विद्युत कटौती रहने, बार बार विद्युत ट्रिपिंग होने, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कम वोल्टेज की समस्या उत्पन्न होने, तय समय पर आरडीएसएस योजना अंतगर्त ढाणी कनेक्शन नहीं होने, ग्राम लाछडसर, आलसर, हुडेरा फांटा, जोगलिया रास्ता ट्यूबवेल में उपकरण डालने के बाद पाइप लाइन कार्य नहीं होने से हो रही परेशानी एवं खुडेरा छोटा में तीन माह से उप स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम नहीं आने सहित स्वास्थ्य, शिक्षा एवं राजलदेसर में सड़क निर्माण सहित विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत करवाया गया।

जिस पर विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों में टूटे पोल को तत्काल बदलने, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पेयजल एवं विद्युत सप्लाई सुदृढ़ करने व आपणी योजना, जे जे एम , से पानी सप्लाई व्यवस्था को सुचारू रखने एवं अधूरी पाइप लाइन कार्य को शीघ्र पूरा करने, बिजाई से पूर्व ढाणी कनेक्शन करने, संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए ।

इस दौरान अरविंद चाकलान, राजकुमार सिहाग, अब्बास गोरी, दलीप सिहाग, लियाकत अली, सुखराम नायक, नेमीचंद, प्रदीप सैनी, रामूराम नायक, दुर्गादत्त, बजरंग सोनी, द्वारका प्रसाद, चरण सिंह कोका सहित ग्रामीण एवं शहरवासी मौजूद रहे ।

Related Articles