हीरवा गांव में 24 क्विंटल चारा जला:दमकल ने पाया काबू, ग्रामीणों ने 8 क्विंटल चारा बचाया
हीरवा गांव में 24 क्विंटल चारा जला:दमकल ने पाया काबू, ग्रामीणों ने 8 क्विंटल चारा बचाया
चिड़ावा : निकटवर्ती हीरवा गांव में मंगलवार सुबह चारे में आग लग गई। आग से 60 मन पशु चारा जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर चिड़ावा नगरपालिका की दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, हीरवा निवासी राजपाल पुत्र हनुमानाराम के घर पर लगभग 80 मन चारा (कड़बी-कुत्तर) इकट्ठा करके रखा हुआ था। मंगलवार सुबह करीब सवा दस बजे अज्ञात कारणों से इस चारे में आग लग गई। आग तेजी से फैली और धुएं का गुबार उठने लगा। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।
इसके बाद मामले की सूचना चिड़ावा नगरपालिका के अग्निशमन केंद्र को दी गई। सूचना मिलते ही फायरकर्मी अरविंद दहिया और नरेश राव तुरंत दमकल लेकर मौके पर पहुंचे। दमकल टीम ने तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों के सहयोग से पानी की बौछारें कर आग पर नियंत्रण पाया।
दमकलकर्मियों की मुस्तैदी से पास रखा करीब 20 मन चारा सुरक्षित बचा लिया गया। हालांकि, तब तक लगभग 60 मन चारा पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। इस आगजनी से पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2167546

