[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दलेलपुरा पीएचसी का नवनिर्मित भवन ढाई साल में हुआ जर्जर:ग्रामीणों ने घटिया निर्माण के खिलाफ किया प्रदर्शन, प्रभारी बोले- अधिकारियों को लिखित में भेजी सूचना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

दलेलपुरा पीएचसी का नवनिर्मित भवन ढाई साल में हुआ जर्जर:ग्रामीणों ने घटिया निर्माण के खिलाफ किया प्रदर्शन, प्रभारी बोले- अधिकारियों को लिखित में भेजी सूचना

दलेलपुरा पीएचसी का नवनिर्मित भवन ढाई साल में हुआ जर्जर:ग्रामीणों ने घटिया निर्माण के खिलाफ किया प्रदर्शन, प्रभारी बोले- अधिकारियों को लिखित में भेजी सूचना

बबाई : पीएचसी दलेलपुरा का नवनिर्मित भवन मात्र ढाई साल में ही जर्जर हो गया है। तत्कालीन सरकार के कार्यकाल में करीब 2.5 करोड़ रुपए की लागत से बने इस भवन का लोकार्पण 23 अगस्त 2023 को तत्कालीन खेतड़ी विधायक और मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया था।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटिया निर्माण सामग्री और संबंधित अधिकारियों के भ्रष्टाचार के कारण भवन की यह स्थिति हुई है। पूरे पीएचसी भवन में छत का प्लास्टर जगह-जगह से उखड़ रहा है, फर्श की टाइलें टूटी पड़ी हैं, और शौचालयों के गेट भी क्षतिग्रस्त हैं। दीवारों में दरारें आ गई हैं और बिजली की फिटिंग भी खराब हो रही है।

छतों से प्लास्टर गिरने से मरीजों के लिए बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। शौचालयों की पाइपें और कमोड टूटे हुए हैं, और शौचालय का सेफ्टी टैंक भी धंस गया है। इन अव्यवस्थाओं के कारण चिकित्सा भवन पूरी तरह से अनुपयोगी होता जा रहा है।

इन सभी दुर्व्यवस्थाओं के विरोध में पूर्व सरपंच रामअवतार झाझड़िया और भाजपा नेता जयप्रकाश जाट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने दलेलपुरा चिकित्सालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने दोषी ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने, संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और भवन को गारंटी अवधि में दुरुस्त करवाने की मांग की।

दलेलपुरा की चिकित्साधिकारी प्रभारी डॉ. हंसा देवी लोरा ने बताया कि पीएचसी भवन के जर्जर होने की लिखित सूचना समय-समय पर उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस मामले की अनदेखी की, तो उन्हें मजबूरन बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच रामअवतार झाझड़िया, जयप्रकाश जाट, सीताराम मीणा, बेगराज योगी, देशराज ताखर, हरपाल ताखर, दिनेश जांगिड़, धर्मपाल ताखर, प्रताप सिंह, जगदीश ताखर, लीलाराम, मनीराम चौधरी, रतन मीणा, कमल ताखर, मुकेश जाखड़, मुकेश भूपेश सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles