[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नकली सोने के गहने बेचने आया युवक हिरासत में:शोरूम मालिक को शक होने पर भागने की कोशिश, पहले भी हो चुकी ठगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नकली सोने के गहने बेचने आया युवक हिरासत में:शोरूम मालिक को शक होने पर भागने की कोशिश, पहले भी हो चुकी ठगी

नकली सोने के गहने बेचने आया युवक हिरासत में:शोरूम मालिक को शक होने पर भागने की कोशिश, पहले भी हो चुकी ठगी

नवलगढ़ : नवलगढ़ कस्बे में नकली सोने के गहने बेचने के आरोप में एक युवक को पकड़ा गया है। घटना सोमवार देर शाम हुई, जहां एक युवक ज्वेलरी शोरूम पर नकली सोने के आभुषण बेचने की कोशिश कर रहा था। घूमचक्कर इलाके में स्थित एक शोरूम पर आरोपी युवक सोने की एक रिंग और पेंडल को असली बताकर बेचने आया था, लेकिन शोरूम कर्मचारियों को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ।

कर्मचारियों ने युवक को बातों में उलझाए रखा और नानसा गेट स्थित दूसरे शोरूम पर ले जाकर गहनों की बारीकी से जांच करवाई। जांच में गहने नकली पाए गए। जब युवक से सख्ती से पूछताछ शुरू की गई, तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया।

फरवरी में भी हुई ठगी

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। शोरूम संचालक सुरेश कुमार सोनी ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि 25 फरवरी को भी एक अज्ञात युवक उनकी दुकान पर लगभग 13 ग्राम नकली सोने के गहने बेचकर गया था। उस समय पुख्ता सबूत न होने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई थी। नवलगढ़ के एसआई संतोष ने बताया – मामले में रिपोर्ट मिली है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles