[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राउप्रावि दुलचास में जल संरक्षण जागरूकता प्रभात फेरी आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

राउप्रावि दुलचास में जल संरक्षण जागरूकता प्रभात फेरी आयोजित

राउप्रावि दुलचास में जल संरक्षण जागरूकता प्रभात फेरी आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : मंडावा ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दुलचास में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ (25 मई से 5 जून 2026) के अंतर्गत जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता को लेकर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

विद्यालय के संस्था प्रधान संदीप चाहर के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर गांव का भ्रमण किया। प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने “जल है तो कल है”, “पानी बचाओ, जीवन बचाओ” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण का संदेश दिया।

विद्यार्थियों ने ग्रामीणों से पानी की प्रत्येक बूंद का महत्व समझने, जल का दुरुपयोग रोकने तथा वर्षा जल संचयन को अपनाने की अपील की। इस दौरान गांव में जल संरक्षण के प्रति सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान संदीप चाहर ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित ग्रामीणों को जल चेतना की शपथ दिलाते हुए कहा कि बढ़ते जल संकट को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles