[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिराना संस्कृत स्कूल में दूसरी बार चोरी का प्रयास:10 दिन में हुई घटना, CCTV में कैद हुए चोर, रिपोर्ट दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिराना संस्कृत स्कूल में दूसरी बार चोरी का प्रयास:10 दिन में हुई घटना, CCTV में कैद हुए चोर, रिपोर्ट दर्ज

चिराना संस्कृत स्कूल में दूसरी बार चोरी का प्रयास:10 दिन में हुई घटना, CCTV में कैद हुए चोर, रिपोर्ट दर्ज

चिराना : चिराना स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल में मंगलवार को 10 दिनों के भीतर दूसरी बार चोरी का प्रयास किया गया। चोर कंप्यूटर लैब का दरवाजा तोड़ने में असफल रहे और खाली हाथ लौट गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

स्कूल मंगलवार सुबह खोला गया, तब कंप्यूटर लैब के ताले टूटे हुए पाए गए। चोरों ने दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया था, लेकिन लोहे का मजबूत दरवाजा होने के कारण वे उसे तोड़ नहीं पाए।

सीसीटीवी फुटेज में दो व्यक्ति लगभग 1लघंटे तक चोरी का प्रयास करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वे स्कूल में प्रवेश करते और बाहर निकलते हुए भी नजर आ रहे हैं, साथ ही फोन पर किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करते हुए भी कैद हुए हैं।

यदि चोर दरवाजा तोड़ने में सफल हो जाते, तो लाखों रुपये के कंप्यूटर सेट और सीसीटीवी कैमरे मशीन सहित बड़ा नुकसान हो सकता था। इस घटना की सूचना गोठड़ा थाने में दे दी गई है और प्रिंसिपल ने चोरी के प्रयास का मामला भी दर्ज करवाया है।

मौके पर पहुंचे चिराना पंचायत प्रशासक राजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। हालांकि अभी तक चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं। 10 दिनों के भीतर एक ही स्कूल में चोरी की यह दूसरी घटना है।

Related Articles