[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में हनुमानजी जागरण और विशाल भंडारे:बाबा हिरामल मंदिर में श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसाद किया ग्रहण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में हनुमानजी जागरण और विशाल भंडारे:बाबा हिरामल मंदिर में श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसाद किया ग्रहण

जसरापुर में हनुमानजी जागरण और विशाल भंडारे:बाबा हिरामल मंदिर में श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसाद किया ग्रहण

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर ग्राम पंचायत के छाबड़िया वाला कुआं स्थित बाबा हिरामल मंदिर में हनुमानजी महाराज का जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्रामवासियों के सहयोग से गुरुजी गणपतराम खटाना और गुरुजी रामेश्वर चनेजा के सानिध्य में संपन्न हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बाबा हिरामल के दर्शन किए।

गुरुजी रामेश्वर चनेजा ने बताया कि मंगलवार सुबह मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना और महाआरती की गई। इसके बाद बाबा हिरामल, हनुमानजी, शिवजी और कालश महाराज को दाल-चूरमा का भोग लगाया गया। धार्मिक परंपरा के अनुसार, कन्याओं को भोजन कराकर आशीर्वाद लिया गया और दक्षिणा देकर विदा किया गया। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ग्रामवासियों ने आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग दिया। सोमवार रात को मंदिर परिसर में जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें महासि नरेश कुमार कसाना और धुलु अधाना की भजन मंडली ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों में सीता हरण की कथा सुनाई गई और नेहड़ा प्रस्तुत किए गए। देर रात तक चले जागरण में श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में झूमते रहे।

इस अवसर पर जुगलाल फागना, बनवारी चनेजा, प्रवीण कसाना, विजेश छाबड़ी, महिपाल छाबड़ी, महेंद्र चनेजा, घीसाराम बजाड़, कैलाश चनेजा, चुन्नीलाल चनेजा, प्रकाश चनेजा, प्रवीण भोजगाड़िया, हजारीलाल कसाना, प्रकाश डाई, नंदलाल छाबड़ी, ताराचंद टोडपुरिया, रंजीत छाबड़ी, सांवरमल स्वामी, बनाराम पोसवाल और मनीष निर्वाण सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles