[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन की पहाड़ियों में लगी आग:कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पाटनराजस्थानराज्यसीकर

पाटन की पहाड़ियों में लगी आग:कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

पाटन की पहाड़ियों में लगी आग:कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

पाटन : पाटन क्षेत्र में आशा देवी स्कूल के पास स्थित पहाड़ियों में रविवार देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना के कारण आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गर्मी के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके। यह भी उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी इसी क्षेत्र में आग लगी थी, जिस पर तीन दमकलों की मदद से काबू पाया गया था।

Related Articles