नीमकाथाना में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:दोनों बाइक सवार घायल, अस्पताल में भर्ती
नीमकाथाना में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:दोनों बाइक सवार घायल, अस्पताल में भर्ती
नीमकाथाना : नीमकाथाना के गावड़ी स्थित कुल्हाड़ा क्षेत्र में सोमवार देर रात को तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से घायलों को नीमकाथाना जिला अस्पताल में लेजाया गया। हादसे में गुवार-गणेश्वर निवासी कालू गुर्जर व अजमेरी निवासी रामनिवास यादव घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और घटना का मौका मुआयना किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2167687


