निशुल्क सेवाएं देने के लिए आज इस्लामपुर सीएचसी आएंगी डॉ. गुलशन बानो
निशुल्क सेवाएं देने के लिए आज इस्लामपुर सीएचसी आएंगी डॉ. गुलशन बानो
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत निशुल्क सेवाएं देने के लिए बुधवार को डॉ. गुलशन बानो इस्लामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आएंगी। आयोजित सत्र में पहुंचकर डॉ. बानो गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व के लिए निशुल्क परामर्श प्रदान करेंगी। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान से जुड़ने के बाद बानो नियमित रूप से सीएचसी इस्लामपुर पहुंचकर अपनी निशुल्क सेवाएं प्रदान कर रही हैं। डॉ गुलशन बानो ने बताया कि सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर की प्रेरणा से वो इस अभियान से जुड़ी हैं जिसके तहत हर माह की 27 तारीख को सीएचसी इस्लामपुर व 18 तारीख को पीएचसी धनुरी और 9 को सीएचसी नुआ में सेवाएं प्रदान कर रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2167737


