अधिक मास में रानी शक्ति मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ
कथा के प्रथम दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, पंडित रमेश जी का हुआ स्वागत
रतनगढ़ : रानी शक्ति महिला मंडल द्वारा शास्त्री नगर स्थित रानी शक्ति मंदिर में पुरुषोत्तम (अधिक) मास के अवसर पर भागवत कथा का आयोजन शुरू किया गया है। यह कथा पूरे अधिक मास तक प्रतिदिन आयोजित होगी। कथा का समय शाम 5:30 बजे से 7 बजे तक निर्धारित किया गया है।
कथा के प्रथम दिन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में शिवभगवान कम्मा, रामलाल पारीक, नंदकिशोर महर्षि तथा एडवोकेट रजनीकांत सोनी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कथा का शुभारंभ किया। इसके बाद कथा वाचक पंडित रमेश जी का माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।
मंदिर परिसर में आयोजित कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति रस में डूबकर कथा श्रवण किया। इस अवसर पर दुर्गेश चोटिया, विजयकुमार बांठोलिया, राजेंद्र जालान, शंकर कम्मा, पवन खेमका, राजेंद्र लाटा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महिला मंडल की ओर से चंदा सोनी, रेखा लाटा, ममता जोशी, सुशीला खेमका, रेखा जालान, अरुणा पोद्दार, मंजू, विमला नोहाल, सुमित्रा महर्षि, विमला पीपलवा सहित अनेक महिलाओं ने आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2157632

