शहीद राजबीर सिंह कालीरावणा की प्रतिमा का अनावरण, वीरांगनाओं का हुआ सम्मान
बरसिंहपुरा में आयोजित समारोह में उमड़ा जनसैलाब, महंत बालकनाथ रहे मुख्य अतिथि
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत
खंडेला : खंडेला ब्लॉक के बरसिंहपुरा ग्राम में मंगलवार को शहीद राजबीर सिंह कालीरावणा की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम महंत बालकनाथ के मुख्य आतिथ्य तथा सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान शहीद राजबीर सिंह कालीरावणा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा वीरांगनाओं का सम्मान कर उनके योगदान को नमन किया गया। प्रतिमा अनावरण के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक सुभाष मील ने कहा कि शहीद देश की आन-बान और शान हैं। केंद्र और राज्य सरकार शहीद परिवारों के सम्मान एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि शहीदों को किसी राजनीतिक दल से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए और शहीद परिवारों के कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाते हैं।
सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को शहीदों को देवताओं की तरह सम्मान देना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि शादी-विवाह जैसे शुभ अवसरों पर शहीद स्मारकों पर धोक लगाई जाए और बच्चों के जात-जडूला जैसे संस्कार भी इन स्थलों से जोड़े जाएं, ताकि नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत हो।
समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला, विधायक गोवर्धन वर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अजय शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2157528

