जालपाली धाम में 21 मई से होगा 108 कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ
भव्य कलश यात्रा में ऊंट, घोड़े और रथ रहेंगे आकर्षण का केंद्र, संत-महात्मा होंगे शामिल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत
श्रीमाधोपुर : मूंडरू-जालपाली स्थित Shri Sitaram Mandir Jalpali Dham में 21 मई से 29 मई तक 108 कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
साकेतवासी पूज्य संत रामलखन दास महाराज की कृपा से आयोजित इस महायज्ञ को लेकर मंदिर परिसर में हरिचरण दास महाराज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में आसपास के चार दर्जन से अधिक गांवों के श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर आयोजन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

अलग-अलग समितियों का गठन
सुदर्शनदास महाराज ने बताया कि आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। कार्यकर्ताओं को कलश यात्रा, पार्किंग, भोजनशाला, संत सम्मेलन, सफाई व्यवस्था, टेंट एवं डेकोरेशन सहित अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने बताया कि सभी कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
21 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा
महायज्ञ के तहत 21 मई सुबह 9 बजे बिहारीजी मंदिर से जालपाली धाम तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। शाही लवाजमे के साथ निकलने वाली इस यात्रा में ऊंट, घोड़े, बग्घी और सजे-धजे रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
यात्रा में देशभर से पहुंचे पीठाधीश्वर, महामंडलेश्वर, संत, श्रीमहंत एवं साधु-संत रथों में सवार होकर शामिल होंगे। यज्ञाचार्य नंदन मिश्र, कार्यक्रम संयोजक हरिचरण दास महाराज और सुदर्शनदास महाराज लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2157530

