खाटूश्यामजी में ट्रैफिक रुल्स तोड़ने वालों पर सख्ती:2 दिन में 160 वाहन जब्त; डिप्टी राव आनंद बोले- श्रद्धालुओं की सिक्योरिटी से समझौता नहीं
खाटूश्यामजी में ट्रैफिक रुल्स तोड़ने वालों पर सख्ती:2 दिन में 160 वाहन जब्त; डिप्टी राव आनंद बोले- श्रद्धालुओं की सिक्योरिटी से समझौता नहीं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : सीकर जिले की खाटू नगरी में ट्रैफिक रुल्स तोड़ने वालों पर पुलिस ने सख्ती शुरू की है। रींगस रोड पर 4 दिन पहले हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने 48 घंटों के अंदर 160 से ज्यादा वाहनों को जब्त किया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग पर दर्दनाक हादसे में 23 श्याम भक्त गंभीर से घायल हो गए थे।
खाटूश्यामजी डीएसपी राव आनंद और सीआई पवन कुमार चौबे के नेतृत्व में पुलिस ने कस्बे के तोरण द्वार, रींगस रोड, मंडा मोड़ और मंदिर जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी की। इस दौरान आने-जाने वाले हर संदिग्ध और कॉमर्शियल वाहन की सघन चेकिंग की गई।
2 दिन में 100 वाहनों पर कार्रवाई
DSP राव आनंद ने बताया- पिछले 2 दिनों से जारी ट्रैफिक रुल्स तोड़ने वाले 100 से अधिक बड़े सवारी वाहनों (मैक्स, जीप, बसें) और कस्बे में बेतरतीब दौड़ने वाले 60 ई-रिक्शाओं को डिटेन कर जब्त किया गया है। पुलिस ने कैपेसिटी से ज्यादा पैंसेंजर ले जाने वाले कॉमर्शियल वाहनों को मौके पर ही सीज किया गया। बिना परमिट, बिना फिटनेस और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाली गाड़ियों तथा रींगस-खाटू रोड पर ओवरस्पीड गाड़ियों के चालान काटे। सीट बेल्ट और हेलमेट ना लगाने वालों पर पैनल्टी लगाई गई।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्राथमिकता
DSP राव आनंद ने कहा- खाटूधाम में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में उनकी सुरक्षित यात्रा हमारी पहली प्राथमिकता है। ट्रैफिक रुल्स तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद खाटूधाम की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि खाटू में बेतरतीब ई-रिक्शा और ओवरलोड वाहनों के कारण आए दिन हादसे और जाम की स्थिति बन जाती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2157528


