विधायक पूसाराम गोदारा की जनसुनवाई में उमड़ी भीड़
पानी, बिजली, सड़क और चिकित्सा समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने रखी मांगें
रतनगढ़ : विधायक पूसाराम गोदारा द्वारा शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय स्थित विधायक आवास पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
जनसुनवाई के दौरान हरदेसर, राजपुरा, बासी, चारणवासी, खींचीवाला, रिणवा ढाणी, जिनरासर, राजलदेसर सहित रतनगढ़ शहर के वार्ड 45, 43, 42, 10 और 12 के लोगों ने जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग रखी। वहीं ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति, कम वोल्टेज, सड़कों की मरम्मत, उपस्वास्थ्य केंद्रों में रिक्त पद भरने तथा चिकित्सा और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को भी विधायक के सामने रखा।
अधिकारियों को दिए निर्देश
विधायक पूसाराम गोदारा ने जनसुनवाई के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
मधुमक्खियों के आतंक का मामला भी उठा
ग्राम ढढेरू में मधुमक्खियों के आतंक से ग्रामीणों को हो रही परेशानी का मुद्दा भी जनसुनवाई में उठाया गया। इस पर विधायक गोदारा ने जिला कलेक्टर से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल रेस्क्यू टीम भेजने और ग्रामीणों को राहत दिलाने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा, अरविंद चाकलान, जगदीश खटीक, चरण सिंह कोका, विक्रम पाल, भंवरलाल, आशिफ खान, अयूब खान, मोहसिन खान, शकील खान, नथू खान, हसन खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कस्बेवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2157676

