श्री गणेश मंदिर, छापर में 25 कुण्डीय विराट गायत्री महायज्ञ का आयोजन
श्री गणेश मंदिर, छापर में 25 कुण्डीय विराट गायत्री महायज्ञ का आयोजन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
छापर : श्री गणेश मंदिर, छापर के रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में शांतिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन में 19 मई से 21 मई 2026 तक तीन दिवसीय 25 कुण्डीय विराट गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। आयोजन समिति के अनुसार वर्तमान समय में बढ़ती सामाजिक विकृतियों, पर्यावरण प्रदूषण एवं नैतिक पतन के समाधान हेतु यज्ञ, संस्कार एवं विचार क्रांति की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को लेकर यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंतर्गत 19 मई, मंगलवार को प्रातः 7:30 बजे श्री रघुनाथजी मंदिर से श्री गणेश मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। वहीं सायंकाल 7 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा। 20 मई, बुधवार को प्रातः 7:30 बजे से 25 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार समारोह प्रारंभ होगा तथा सायंकाल 7 बजे से दीप महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। 21 मई, गुरुवार को प्रातः 6:30 बजे गणपति सहस्रार्चन एवं प्रातः 7:30 बजे महायज्ञ पूर्णाहुति का आयोजन होगा।
आयोजन समिति ने बताया कि यज्ञ में पुरुष श्रद्धालु पीली धोती एवं महिलाएं पीली साड़ी धारण कर भाग लें। कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क रहेगा तथा विभिन्न संस्कार जैसे नामकरण, अन्नप्राशन, मुंडन, विद्यारंभ, दीक्षा एवं विवाह दिवस आदि भी निःशुल्क कराए जाएंगे गायत्री परिवार, छापर एवं श्री गणेश मंदिर समिति ने अधिक से अधिक धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में भाग लेकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2157793

