[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उर्दू विषय के अध्यापक की नियुक्ति की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

उर्दू विषय के अध्यापक की नियुक्ति की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

उर्दू विषय के अध्यापक की नियुक्ति की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : पीएम श्री धापू देवी चौरड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय, बीदासर में लंबे समय से उर्दू विषय के अध्यापक का पद रिक्त होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस संबंध में राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी, बीदासर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर शीघ्र अध्यापक नियुक्ति की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया कि विद्यालय में उर्दू विषय का अध्यापक पद लंबे समय से खाली पड़ा है, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

विद्यार्थियों को बिना नियमित शिक्षक के शैक्षणिक सत्र पूरा करना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कई स्थानों पर उर्दू विषय के अध्यापकों को ऐसे विद्यालयों में पदस्थापित किया गया है, जहां उर्दू विषय स्वीकृत ही नहीं है। इससे शिक्षा व्यवस्था में असंतुलन उत्पन्न हो रहा है तथा जरूरतमंद विद्यालयों के विद्यार्थी शिक्षा से वंचित हो रहे हैं।

मांग की गई कि पीएम श्री सेठ लक्ष्मीनारायण तापड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, साण्डवा के PEEO क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, ढाणी भोमपुरा में कार्यरत उर्दू विषय के अध्यापक अशोक कुमार को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पीएम श्री धापू देवी चौरड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय, बीदासर में नियुक्त किया जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से संचालित हो सके। ज्ञापन में प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है।

ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस कमेटी नगर महामंत्री आरीफ शाह, अनवर मनिहार, मेहनू काजी, अब्दुल कादिर शाह,आरीफ भुट्टा, इरफान भुट्टा,आबिद सोलंकी, मो.नाजिम खिलजी,साजिद निवारिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे

Related Articles