जनगणना 2026 राष्ट्रीय दायित्व, प्रगणकों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण : रामरतन सामरिया
कर्मचारी नेता होते हुए भी प्रगणक के रूप में निभा रहे जिम्मेदारी, कर्मचारियों का बढ़ाया मनोबल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ लोकतांत्रिक के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं कर्मचारी नेता रामरतन सामरिया ने 16वीं जनगणना-2026 को राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए स्वयं प्रगणक के रूप में मैदान में उतरकर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी नेता होने के बावजूद उन्होंने अपनी ड्यूटी निरस्त नहीं करवाई और भारत सरकार के इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
सामरिया ने बताया कि जनगणना दो चरणों में आयोजित की जा रही है। पहला चरण 1 अप्रैल 2026 से सितंबर 2026 तक मकान सूचीकरण एवं आवास संबंधी सर्वे का होगा, जबकि दूसरा चरण फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना के रूप में संपन्न होगा।
“प्रगणक की भूमिका बेहद अहम”
रामरतन सामरिया ने कहा कि जनगणना कार्य में प्रगणक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। घर-घर पहुंचकर सही और पूर्ण जानकारी एकत्र करना, निर्धारित एप एवं प्रपत्रों में सटीक डेटा दर्ज करना तथा तय समयसीमा में कार्य पूर्ण करना प्रगणकों की मुख्य जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि नागरिकों की जानकारी को गोपनीय रखना और त्रुटिरहित डेटा सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है। प्रगणकों को डेटा संग्रहण, सत्यापन, निगरानी और रिपोर्ट तैयार करने जैसे कार्य पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से करने होंगे।
“भयमुक्त होकर करें राष्ट्रीय कार्य”
सामरिया ने सभी प्रगणकों से अपील करते हुए कहा कि वे भयमुक्त होकर जनगणना कार्य करें, क्योंकि यह समयबद्ध और राष्ट्रीय महत्व का कार्यक्रम है। उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि किसी भी कर्मचारी को कार्य के दौरान कोई समस्या आती है तो जनगणना अधिकारी एवं राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ लोकतांत्रिक की ओर से समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्य के दौरान किसी भी कर्मचारी को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
अधिकारियों और आमजन का मिल रहा सहयोग
प्रगणक के रूप में कार्य करते समय सामरिया ने बताया कि उन्हें सुपरवाइजर सलीम मोहम्मद पठान, स्पेशल ऑडिट घनश्याम वर्मा सहित आमजन का भी अच्छा सहयोग मिल रहा है, जिससे जनगणना कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2157903

