नीट स्टूडेंट प्रदीप माहीच प्रकरण को लेकर आज श्रद्धांजलि सभा
न्याय की मांग को लेकर जुटेंगे ग्रामीण व सामाजिक संगठन, आगे की रणनीति पर होगी चर्चा
गुढ़ागौड़जी : समीपवर्ती गुढ़ा बावनी स्थित बाड्यानाला मुख्य सड़क मार्ग पर मंगलवार को नीट स्टूडेंट प्रदीप माहीच आत्मदाह प्रकरण को लेकर श्रद्धांजलि एवं न्याय सभा का आयोजन किया जाएगा। सभा में मृतक छात्र को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही परिजनों को हरसंभव सहयोग देने और आगे की रणनीति तय करने पर चर्चा की जाएगी।
मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा एवं श्रवण गुढ़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदीप माहीच की आत्मा की शांति के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी।
गौरतलब है कि गुढ़ा बावनी निवासी नीट स्टूडेंट प्रदीप माहीच द्वारा नीट परीक्षा रद्द होने से आहत होकर आत्मदाह किए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों में गहरा रोष देखा जा रहा है।
सभा में न्याय की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2157566

