लक्ष्मणगढ़ में ट्रांसफार्मर से कॉइल और तेल चोरी:ट्रांसफार्मर खोल तेल और कॉइल निकाला, बिजली विभाग को 90 हजार का नुकसान
लक्ष्मणगढ़ में ट्रांसफार्मर से कॉइल और तेल चोरी:ट्रांसफार्मर खोल तेल और कॉइल निकाला, बिजली विभाग को 90 हजार का नुकसान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में नेशनल हाईवे स्थित मणिमहल के पास रखे बिजली विभाग के 25 केवीए ट्रांसफार्मर से कॉइल और तेल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर संजेश मंडीवाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 14 मई की सुबह मणिमहल के पास रखे विभागीय 25 केवीए ट्रांसफार्मर को अज्ञात व्यक्तियों ने खोल दिया। इसके बाद ट्रांसफार्मर के अंदर लगी कॉइल तथा तेल निकालकर चोरी कर ले गए। घटना के चलते ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विभाग के अनुसार, चोरी की इस वारदात से करीब 89 हजार 793 रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद विभागीय कर्मचारियों ने मौके का निरीक्षण किया और चोरी की पुष्टि होने पर पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। वहीं क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों में भी चिंता बनी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2157482

