धोद में गंदे पानी से ग्रामीण परेशान:बोले- एक महीने में दूसरी बार ज्ञापन, रास्ते में फैले कीचड़ के कारण निकलना मुश्किल
धोद में गंदे पानी से ग्रामीण परेशान:बोले- एक महीने में दूसरी बार ज्ञापन, रास्ते में फैले कीचड़ के कारण निकलना मुश्किल
धोद : धोद कस्बे में नगरपालिका कार्यालय के पीछे रास्ते में गंदे पानी और कीचड़ की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को नगरपालिका ईओ को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने जल्द समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी रास्ते में जमा हो जाता है। इससे आमजन और राहगीरों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी 8 अप्रैल को नगरपालिका प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। यह एक महीने में दूसरा ज्ञापन है। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते में फैली कीचड़ के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले मानसून में हालात और ज्यादा खराब हो सकते हैं। ग्रामीणों ने समय रहते पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था करते हुए नाले डलवाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दिनों में आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान सुल्तान खोखर, नागर कुड़ी, निजामुद्दीन, अजीत मनियार, असगर और महेंद्र शेखावत, मनोज कुमावत सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2157369

