[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकारी स्कूल को पूर्व छात्रों, स्टाफ से आर्थिक सहयोग:4.10 लाख रुपए की मिली सहायता, एक डिजिटल लाइब्रेरी बनेगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सरकारी स्कूल को पूर्व छात्रों, स्टाफ से आर्थिक सहयोग:4.10 लाख रुपए की मिली सहायता, एक डिजिटल लाइब्रेरी बनेगी

सरकारी स्कूल को पूर्व छात्रों, स्टाफ से आर्थिक सहयोग:4.10 लाख रुपए की मिली सहायता, एक डिजिटल लाइब्रेरी बनेगी

उदयपुरवाटी : राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल भोड़की में सोमवार को पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के विकास कार्यों के लिए पूर्व छात्रों और स्टाफ ने कुल 4.10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की।

शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया

समारोह की मुख्य अतिथि सवाई माधोपुर के सरकारी कॉलेज में राजनीति विज्ञान की प्रोफेसर अनीता मीणा थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल शोभा चौधरी ने की। इस अवसर पर स्कूल के पूर्व शिक्षकों और पूर्व छात्रों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

डिजिटल लाइब्रेरी के लिए कहा

60 हजार रुपए का योगदान मिला

स्कूल भवन की मरम्मत, रंगाई-पुताई, मिट्टी भराव, साफ-सफाई और सीमेंट के ब्लॉक लगाने जैसे कार्यों के लिए स्कूल स्टाफ ने 60 हजार रुपए का योगदान दिया। वहीं, पूर्व छात्रों और ग्रामीणों ने मिलकर साढ़े तीन लाख रुपए की आर्थिक मदद की।

आर्थिक सहयोग देने वालों में मुख्य रूप से श्रीपाल गोदारा, पूर्व सरपंच गणेश गुप्ता, पूर्व एसीबीईओ रोहिताश गोदारा, सुगन सिंह गिल, कमला गिल, रोहिताश मीणा, कैलाश मीणा, अनीता मीणा, मालीराम गोदारा और संदीप भाकर शामिल थे। ग्रामीणों ने स्कूल में नामांकन बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान चलाने और स्कूल की विवरणिका प्रकाशित करने का भी निर्णय लिया।

Related Articles