केरल में कांग्रेस सरकार बनने पर चूरू में जश्न
सचिन पायलट के नेतृत्व की सराहना, कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : केरल में कांग्रेस सरकार बनने और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के प्रभारी राज्य में कांग्रेस के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद चूरू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
जिला मुख्यालय पर नई सड़क स्थित कार्यक्रम में नगर परिषद के पूर्व सभापति एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद महनसरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान “खड़गे साहब जिंदाबाद”, “सोनिया गांधी जिंदाबाद”, “राहुल गांधी जिंदाबाद”, “प्रियंका गांधी जिंदाबाद” और “सचिन पायलट जिंदाबाद” के नारे लगाए गए।
गोविंद महनसरिया ने कहा कि इससे पहले हिमाचल प्रदेश में भी सचिन पायलट को चुनाव प्रभारी बनाया गया था, जहां कांग्रेस की सरकार बनी थी। उन्होंने कहा कि पायलट के नेतृत्व में वर्ष 2018 में राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार बनी थी और पार्टी कार्यकर्ताओं में उनके प्रति विशेष उत्साह है।
इस अवसर पर मुंशी खान, उमाशंकर शर्मा, अमर सिंह दनेवा, मुस्लिम लोहार, मुमताज लोहार, परमेश्वर रेगर, शिवम सोनी, ललित मेघवाल, आबिद मलनस, मुस्ताक पीथीसर, सलीम पिए, समीउल्लाह गौरी, कालूराम महर्षि, लक्ष्मण मेहरा, अयूब खान मलवान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2157482

