मालाराम विकास समिति की पूर्व विधायक ने ली बैठक:22 मई को मालाराम गुर्जर की 39वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का निर्णय
मालाराम विकास समिति की पूर्व विधायक ने ली बैठक:22 मई को मालाराम गुर्जर की 39वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का निर्णय
खेतड़ी : कोलिहान नगर में मालाराम विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें स्वर्गीय विधायक मालाराम गुर्जर की 39वीं पुण्यतिथि 22 मई को मनाने का निर्णय लिया गया। समिति सदस्यों ने जानकारी दी कि पुण्यतिथि के अवसर पर भोपालगढ़ रोड स्थित सामुदायिक भवन में श्रद्धांजलि सभा और गौरवामणी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसके साथ ही खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक गौशाला में 40 किलो दलिया और 10 किलो गुड़ गायों को खिलाने का भी निर्णय लिया गया। समिति सदस्य स्वयं गौशालाओं में पहुंचकर गायों को दलिया व गुड़ खिलाएंगे। इस बैठक में रमेश्वर लाल गुर्जर, शंकर बीलवा, भरताराम, विष्णनाथ सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2157369

