[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिराना के संस्कृत विद्यालय में चोरी:स्टाफ रूम का रोशनदान तोड़कर घुसे चोर, सीसीटीवी सहित हजारों का सामान गायब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिराना के संस्कृत विद्यालय में चोरी:स्टाफ रूम का रोशनदान तोड़कर घुसे चोर, सीसीटीवी सहित हजारों का सामान गायब

चिराना के संस्कृत विद्यालय में चोरी:स्टाफ रूम का रोशनदान तोड़कर घुसे चोर, सीसीटीवी सहित हजारों का सामान गायब

चिराना : चिराना स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में चोरी का मामला सामने आया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य शम्भु दयाल शर्मा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ गोठड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह घटना सोमवार सुबह विद्यालय खुलने पर पता चली।

रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात चोरों ने स्टाफ रूम का रोशनदान तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने अंदर से दरवाजा खोलकर हॉल में प्रवेश किया। चोरों ने हॉल में रखी अलमारी का लॉकर तोड़ दिया और पास के एक अन्य कमरे का रोशनदान भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

स्टाफ रूम का रोशनदान तोड़कर बाहर फेंका।
स्टाफ रूम का रोशनदान तोड़कर बाहर फेंका।

चोर विद्यालय से पानी की मोटर, छत के पंखे, आदेश पंजिका, चाबी का गुच्छा, पानी का पाइप और सीसीटीवी कैमरा सहित कई सामान चुरा ले गए। चोरों ने कुछ अन्य सामान के साथ भी छेड़छाड़ की। उन्होंने पानी की मोटर को खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफल न होने पर पूरी मोटर ही अपने साथ ले गए। मौके से चोरों द्वारा छोड़े गए कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर गोठड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles