बिजली ट्रिपिंग से परेशान ग्रामीण एक्सईएन से मिले:अधिकारी ने ढाणी में नई डीपी लगाने के निर्देश दिए
बिजली ट्रिपिंग से परेशान ग्रामीण एक्सईएन से मिले:अधिकारी ने ढाणी में नई डीपी लगाने के निर्देश दिए
नवलगढ़ : नवलगढ़ उपखंड के बिरोल तन स्थित झाझड़ियों की ढाणी के ग्रामीण लगातार बिजली ट्रिपिंग से परेशान होकर सोमवार को बिजली निगम कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने नरेंद्र कड़वाल के नेतृत्व में एक्सईएन वेदप्रकाश से मुलाकात कर क्षेत्र में हो रही परेशानी से अवगत कराया।
बार-बार ट्रिपिंग से परेशान
ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि गर्मी के मौसम में बार-बार बिजली ट्रिप होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से उनके घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं और रात के समय भी उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
नई डीपी लगाने के निर्देश
ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद एक्सईएन वेदप्रकाश ने तत्काल लाइनमैन को बुलाया और क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ट्रिपिंग की समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को ढाणी में एक नई डीपी (डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर) लगाने के निर्देश दिए। एक्सईएन के इस आश्वासन के बाद ग्रामीण संतुष्ट होकर अपने घरों को लौट गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2157369

