‘बोर्ड पूरे शहर में लगे कार्रवाई वहां भी करे पुलिस’:लोग बोले- पहले सूचना नहीं दी; शहर में सड़क पर अतिक्रमण हटाया
हाउसिंग बोर्ड मार्केट में कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस ने हटाए अवैध साइन बोर्ड, नो-पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के काटे चालान
झुंझुनूं : झुंझुनूं के हाउसिंग बोर्ड इलाके में सोमवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा की गई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया।। दुकानों के बाहर अवैध रूप से लगाए गए साइन बोर्ड और सामान को हटाने पर एक स्थानीय निवासी पुलिस के सामने अड़ गया और कार्रवाई का विरोध किया। कहा- बोर्ड तो पूरे शहर में लगे हैं पुलिस वहां कार्रवाई क्यों नहीं करती।
ट्रैफिक इंचार्ज बोले- पहले भी दे चुके चेतावनी
ट्रैफिक इंचार्ज राधेश्याम सांखला ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड मार्केट से लगातार ट्रैफिक जाम होने की शिकायतें मिल रही थीं। दुकानदार अपनी दुकानों के आगे सामान और बोर्ड रख देते हैं, जिससे आमजन को काफी परेशानी हो रही थी। उन्होंने कहा- मैं इस मार्केट से रोज दो बार गुजरता हूं और लगातार दुकानदारों को समझाइश व माइक से चेतावनी दी जा रही थी। इसके बावजूद कोई असर नहीं हुआ, जिसके बाद आज एडिशनल एसपी देवेंदर राजावत के निर्देशन में टीम ने कार्रवाई करते हुए बोर्ड हटाए और नो-पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान काटे।

बोला- बोर्ड तो पूरे शहर में लगे, वहां से भी हटाएं
कार्रवाई से नाराज स्थानीय निवासी जयपाल सिंह ने पुलिस की गाड़ी के आगे खड़े होकर विरोध शुरू कर दिया। जयपाल सिंह ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि दुकानों के बाहर बोर्ड पूरे झुंझुनूं शहर में लगे हैं, लेकिन वहां कार्रवाई करने की पुलिस में हिम्मत नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि हमें बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे बोर्ड हटाने की कार्रवाई की गई। जब मैंने इसका विरोध किया और अपनी बात सुनानी चाही, तो पुलिस अधिकारियों ने सुनने के बजाय मुझे गिरफ्तार करने और राजकार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। कार्रवाई और हंगामे को देखकर मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यापारी इकट्ठा हो गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2157404

